1. समाचार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. OnePlus 6T features

बड़ी खबर, लांचिंग से पहले ही लीक हुए OnePlus 6T केे फीचर्स, जानिए क्या है इसमें खास

OnePlus 6T features
One पल्स के नए मोबाइल OnePlus 6T को लेकर युवाओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है। लांचिंग से चार दिन पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए। इस फोन को 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पॉर्ट्स कॉम्पलेक्स में केडीजेडब्ल्यू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में लांच किया जाएगा।
 
OnePlus 6T के स्पेसिफिकेशन्स को एक जाने-माने भारतीय टिप्सटर ने लॉन्च किया है। स्पेसिफिकेशन्स के अलावा, टिप्सटर ने यूरोप में फोन की कीमत का खुलासा भी किया है। जानिए क्या है इसमें खास... 
 
  • वनप्लस 6टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और अड्रेनो 630 जीपीयू होगा। 
  • OnePlus 6T फोन ऑक्सीजनओएस पर आधारित होगा। यह आपकी फिंगर्स की तेजी और इशारों को बहुत स्मार्ट तरीके से समझता है। 
  • इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
  • यह कंपनी का पहला ऐसा डिवाइस होगा, जिसमे फ्यूचरिस्टिक स्क्रीन अनलॉक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • OnePlus 6T को ज्यादा पावरफुल बनाते हुए इसमें 3700 mAh की बैटरी भी लगाई गई है।
  • One Plus के अन्य मोबाइलों की तरह यह भी जल्दी चार्ज हो जाएगा। 
  • वनप्लस 6 से यह थोड़ा बड़ा होगा। इसका डाइमेंशन 157.5 x 74.9x 8.2 मिलीमीटर होगा।
अगला लेख
95 किमी का माइलेज और इतनी सस्ती TVS स्पोर्ट्स बाइक कि भरोसा नहीं होता...