1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. nokia 8110 4g banana phone on sale price specifications

भारत में शुरू हुई नोकिया के इस सस्ते फोन की बिक्री, जानिए फीचर्स

Nokia 8110 4G Banana
नोकिया का Nokia 8110 4G 'Banana' भारत में बिक्री के उपलब्ध हो गया है। नोकिया ने इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में प्रदर्शित किया था।  ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसकी प्री बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह 4 जी फोन है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट्‍स पर इसकी कीमत करीब 7 हजार रुपए बताई गई है।
 
फीचर्स की बात करें तो यह एक 4जी फोन है। इसमें गूगल असिस्टेंट, मैप्स और सर्च फीचर भी दिए गए हैं।  फोन में फेसबुक और ट्विटर जैसे एप्स भी यूजर्स को मिलेंगे। साथ ही ग्राहकों को स्नेक गेम भी खेलने के लिए इस फीचर फोन में मिलेगा। इस फीचर फोन में कंपनी के दावे के मुताबिक 9 दिन तक टॉक टाइम देने वाली बैटरी दी गई है। ग्राहकों को ये फीचर फोन बनाना येलो और ब्लैक कलर ऑप्शन उपलब्ध होगा। इस फोन डिजाइन भी बनाना की तरह ही है।
 
 
साथ ही इसमें 512MB रैम के साथ 4GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। माइक्रो सिम स्लॉट सपोर्ट वाले इस फीचर फोन में डुअल कोर 1.1 GHz क्वॉलकॉम 205 चिपसेट दिया गया है। इस फीचर फोन के बैक में 2MP का कैमरा भी मौजूद है। इसकी बैटरी 1500 एमएएच की है और कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Wi-Fi 802.11 b/g/n, BT 4.1, GPS/AGPS, माइक्रो USB 2.0, और 3.5mm AV जैक सपोर्ट दिया गया है।
अगला लेख
38 सालों से देवी का श्राप भोग रही है अर्जेन्टीना की टीम