सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मिजोरम
Written By वार्ता

मिजोरम में टीएसआर की 5 कंपनियां तैनात होंगी

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2013
FILE
अगरतल्ला। मिजोरम में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में त्रिपुरा राज्य रायफल्स (टीएसआर) की कम से कम 5 कंपनियां तैनात की जाएंगी। ये कंपनियां 11 नवंबर को अगरतला से रवाना होंगी।

पुलिस महानिरीक्षक बीके राय ने शुक्रवार को यहां बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों में टीएसआर की तैनाती का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में वर्ष 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों और कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान टीएसआर का रिकॉर्ड एक बेहतर अर्धसैनिक बल के रूप में रहा है।

राय ने बताया कि 11 नवंबर को कमांडेंट अभिजीत चौधरी की अगुवाई में 500 जवान एजल के लिए रवाना होंगे और अगले दिन ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे। चुनाव आयोग आवश्यकतानुसार इनकी ड्यूटी लगाएगा। (वार्ता)