1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. sharad pawar honoured eknath Shinde, shivsena ubt gets angry

शरद पवार ने किया एकनाथ शिंदे का सम्मान, शिवसेना यूबीटी नाराज

Maharashtra politics
Maharashtra news in hindi : शिवसेना यूबीटी ने बुधवार को अपने सहयोगी और राकांपा (शरदचंद्र) अध्यक्ष शरद पवार द्वारा दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह शिंदे ही थे जिन्होंने अमित शाह की मदद से शिवसेना को विभाजित किया था। उनका सम्मान करना किसी भाजपा नेता को सम्मानित करने के समान था।
 
शिंदे को मंगलवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अवसर पर पवार के हाथों और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पवार अगले सप्ताह शुरू होने वाले साहित्यिक सम्मेलन की स्वागत समिति के अध्यक्ष हैं।
 
राउत ने कहा कि पवार को इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था, क्योंकि शिंदे ने 2022 में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली MVA सरकार को विश्वासघात करके गिरा दिया था।
 
शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि राजनीति में कुछ चीजों से बचना चाहिए। कल शरद पवार ने शिंदे को सम्मानित नहीं किया, बल्कि उन्होंने अमित शाह को सम्मानित किया। यह हमारी भावना है। उन्होंने कहा कि जिसे हम महाराष्ट्र का दुश्मन मानते हैं, उसे ऐसा सम्मान देना महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाना है। पवार ने अलग तरीके से सोचा होगा, लेकिन ऐसी राजनीति महाराष्ट्र के लोगों को पसंद नहीं आई है।
 
राकांपा (शरदचंद्र) सांसद अमोल कोल्हे ने एक सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए कहा कि राउत अपनी निजी राय व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का हिस्सा था।
 
कोल्हे ने कहा कि उन्होंने नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाई, जहां हर चीज में राजनीति नहीं लाई जाती। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। वह कार्यक्रम (स्वागत समिति) के अध्यक्ष हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
GIS 2025: वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार की मध्यप्रदेश में हैं अपार संभावनाएँ : CM डॉ.मोहन यादव