dharma sangrah
✕

संजय राउत ने की केंद्र सरकार से मांग, कुणाल कामरा को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए

Updated: शनिवार, 29 मार्च 2025 (16:25 IST)
मुंबई। शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं और जांच का सामना कर रहे स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को भी केंद्र द्वारा उसी तरह सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए जिस तरह 2020 में उसने अभिनेत्री कंगना रनौत को दी थी।ALSO READ: कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा नया समन, 31 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
 
एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर कामरा के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गई है। कामरा की टिप्पणी के खिलाफ रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय ने कामरा को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। कामरा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए 2 नोटिस जारी किए थे।
 
राउत ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ कथित तौर पर भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की वकालत करने वाली एक कविता की क्लिप पोस्ट करने के लिए दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ी की तरह कामरा भी एक कलाकार, कवि और व्यंग्यकार हैं।ALSO READ: कुणाल कामरा ने टी-सीरीज पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...
 
राउत ने कहा कि कामरा को अपनी बात (पुलिस के सामने) रखने के लिए मुंबई आना चाहिए। केंद्र ने कंगना रनौत की सुरक्षा इस डर से की कि हम उन पर हमला करेंगे। मैं मांग करता हूं कि कुणाल कामरा को भी विशेष सुरक्षा मिले। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को स्टैंडअप कॉमेडियन को जारी किए गए समन को उचित ठहराते हुए कहा था कि अगर देश के कानून के अनुसार ऐसा करना आवश्यक है तो किया जाना चाहिए।
 
नई दिल्ली में आयोजित ‘टाइम्स नाऊ समिट’ में वैष्णव से जब पूछा गया कि क्या पुलिस द्वारा कामरा को तलब करना बहुत कठोर कार्रवाई है तो उन्होंने कहा कि अगर देश के कानून के अनुसार ऐसा करना आवश्यक है तो ऐसा किया जाना चाहिए। वैष्णव ने कहा कि संविधान ने नागरिकों को कुछ अधिकार दिए हैं लेकिन उनके साथ कुछ कर्तव्य भी हैं।(भाषा)ALSO READ: Indore में कुणाल कामरा के पोस्‍टर शौचालय में लगाए, शिव सैनिकों ने कहा मध्यप्रदेश में घुसने नहीं देंगे
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

अगला लेख