सम्बंधित जानकारी
- योगी सरकार में बढ़ी आस्था की रौनक, काशी विश्वनाथ मंदिर में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए
- उज्जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग
- राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर अक्टूबर में श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे : नृपेंद्र मिश्रा
- NTA की भारी चूक: नागपुर के NEET छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर; छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं
महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Parbhani Temple Roof Collapsed : महाराष्ट्र के परभणी जिले में भयावह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, यशवाड़ी गांव स्थित मशहूर हनुमान मंदिर में शनिवार को श्रद्धालु पूजा और धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी अचानक निर्माणाधीन छत एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और पूरा परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा और अफरातफरी मच गई। इस दौरान मलबे में दबने से 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें करीब 6 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। दिल दहलाने वाले इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
भरभराकर गिरा निर्माणाधीन छत का हिस्सा
महाराष्ट्र के परभणी जिले में भयावह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, यशवाड़ी गांव स्थित मशहूर हनुमान मंदिर में शनिवार को श्रद्धालु पूजा और धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी अचानक निर्माणाधीन छत एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। इस दौरान मलबे में दबने से 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें करीब 6 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है।
हादसे का वीडियो भी आया सामने
दिल दहलाने वाले इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक, हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जो लोग मंडप के ठीक नीचे बैठे थे, वे सीधे मलबे की चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण और मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु राहत कार्य में जुट गए। कई लोगों ने अपने हाथों से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।
महाराष्ट्रात, परभणी येथे भिंत कोसळल्यामुळे झालेल्या जीवितहानीबद्दल अत्यंत दु:ख होत आहे. या दुर्घटनेत ज्यांनी आपल्या प्रियजनांना गमावले आहे, माझ्या संवेदना त्यांच्यासोबत आहेत. जखमींच्या प्रकृतीत लवकरात लवकर सुधार व्हावा, ही प्रार्थना: पंतप्रधान @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर जताया गहरा दुख
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए। बचाव टीमों ने विशेष उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
परभणी जिल्ह्यातील यशवाडी येथील हनुमान मंदिरातील घटनेबाबत मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस यांनी तीव्र दु:ख व्यक्त केले असून, मृतांच्या कुटुंबीयांना 5 लाख रुपये आर्थिक मदत राज्य सरकारतर्फे देण्यात येईल, असे जाहीर केले आहे.@Dev_Fadnavis https://t.co/46sPD5ngFe
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 20, 2026
हादसे पर क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस?
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मंदिर की निर्माणाधीन छत का हिस्सा गिरने से यह दुखद घटना हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। शनिवार का दिन होने, साथ ही वीकेंड की छुट्टी होने की वजह से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आए थे।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
