1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. ritu tawde new mumbai mayor bjp sanjay ‍‍ghadi deputy mayor

मुंबई को मिली नई मेयर: कौन हैं रितु तावड़े? तीन बार पार्षद रह चुकी भाजपा नेता

ritu tawde
Ritu Tawde Mumbai Mayor : घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गईं भाजपा नेता रितु तावड़े मुंबई की नई मेयर होंगी। शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर होंगे।
 
मुंबई में भाजपा के अध्यक्ष अमित साटम ने रितु तावड़े के नाम की घोषणा की रितु ने मेयर पद के लिए नामांकन भर दिया है। नामांकन भरने के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुंबई को हम बांग्लादेशियों से मुक्त करेंगे।
 
उपमहापौर पद शिवसेना शिंदे के खाते में गया है। पार्टी की ओर से संजय शंकर घाड़ी ने भी उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा है। दोनों का चुना जाना तय है। 
 
गौरतलब है कि भाजपा और शिवसेना ने मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव गठबंधन के तौर पर लड़ा था। महायुति के कुल 118 कॉर्पोरेटर्स चुने गए थे। इनमें से 89 भाजपा के और 29 एकनाथ शिंदे की शिवसेना के थे।

कौन हैं रितु तावड़े

रितु तावड़े ने साल 2012 में पहली बार घाटकोपर के वार्ड नंबर 127 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2017 में वह घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से निर्वाचित हुईं। इस बार उन्होंने वार्ड नंबर 132 में शानदार जीत हासिल की। रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
डबल वेदर सिस्टम एक्टिव: पहाड़ों में भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश और कोहरा