शनिवार, 5 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. mayur munde who made modi temple in 2021 left bjp
Last Updated : शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (10:30 IST)

मोदी का मंदिर बनवाने वाले मयूर मुंडे ने क्यों छोड़ी भाजपा?

modi temple
Pune news in hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाकर 2021 में देशभर में चर्चा का केंद्र बने मयूर मुंडे का भी अब भाजपा से मोहभंग हो गया। पुणे के इस भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 
 
मुंडे ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को एक औपचारिक पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। पत्र में उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे के कारणों को रेखांकित किया। उनका कहना है कि पार्टी ने हाल के वर्षों में अपने वफादार सदस्यों को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को तरजीह दी है।
 
उन्होंने बताया कि वर्षों की समर्पित सेवा के बावजूद वे खुद को हाशिए पर महसूस करते हैं। उनके जैसे वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए ठेकेदारों और बाहरी लोगों को महत्वपूर्ण पद दिए जा रहे हैं।
 
मुंडे का आरोप लगाया है कि पूर्व पदाधिकारियों का अनादर किया जा रहा है और उन्हें महत्वपूर्ण बैठकों से बाहर रखा जा रहा है। इससे पार्टी के विकास के साथ ही उनके निर्वाचन क्षेत्र के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
दमोह के सिग्रामपुर में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे ओपन एयर कैबिनेट बैठक, श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना होगी लॉन्च