1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Massive fire in Boisar MIDC of Maharashtra

Maharashtra : पालघर के बोईसर MIDC में भीषण आग, 2 रसायन कारखाने जलकर राख

Massive fire in Boisar MIDC of Maharashtra
Palghar Maharashtra News : महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर-तारापुर एमआईडीसी स्थित रसायन के 2 कारखानों में रविवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग की कई गाड़ियों और पानी के टैंकरों ने लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने से कारखाना पूरी तरह तबाह हो गया है। आग लगने के तुरंत बाद वहां से श्रमिकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘यूके एरोमेटिक एंड केमिकल कंपनी’ में भीषण आग लगी और इसने सलवाड शिवाजी नगर क्षेत्र स्थित एक और रासायनिक इकाई को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की कई गाड़ियों और पानी के टैंकरों ने लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यूके एरोमेटिक और रसायन के कारखानों में आग लगने के तुरंत बाद वहां से श्रमिकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि आग लगने से कारखाना पूरी तरह तबाह हो गया है।
 
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें औद्योगिक इकाई में भीषण आग और इसमें से काले धुएं का गाढ़ा गुबार निकलता हुआ नजर आ रहा है। पालघर अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 6:20 बजे घटना के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजकर अभियान शुरू किया गया।
अधिकारी ने रात करीब 11 बजे बताया, आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि रसायन के कारखाने में शाम करीब 5:20 बजे आग लगी थी और तेज हवाओं के कारण यह फैल गई, जिससे एक रसायन और एक कपड़ा इकाई भी इसकी चपेट में आकर नष्ट हो गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: US के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस