1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Devendra Fadnavis cabinet to expand on Sunday in Nagpur

नागपुर में 15 दिसंबर को होगा फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, कितने मंत्री लेंगे शपथ

Devendra Fadnavis cabinet
Maharashtra news in hindi : भाजपा नीत देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को नागपुर में होगा। समारोह में 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 दिसंबर से शुरू होगा।
 
मुंबई में पांच दिसंबर को एक भव्य समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।
 
इस बीच, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल गठन को अंतिम रूप देने के लिए उपमुख्यमंत्री शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की। दक्षिण मुंबई में पवार के देवगिरी बंगले पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जहां उन्होंने अपने पार्टी नेताओं से मुलाकात की।
 
20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। ‘महायुति’ गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। ‘महायुति’ में शामिल भाजपा 132 सीट के साथ सबसे आगे रही। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और पवार की राकांपा को 41 सीट पर जीत मिली थी।
 
सूत्रों ने बताया कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Updates: अब और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली से पंजाब तक IMD का अलर्ट