1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. blast at bhandara ordinance factory

भंडारा में हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत

fire at ordinance factory bhandara
Maharashtra ordinary factory Blast news : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को सुबह एक आयुध फैक्टरी में विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 
एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण इकाई की छत गिर गई। धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है। यह पता नहीं चल सका है कि हादसा क्यों हुआ?
 
इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि घटनास्थल पर 13 से 14 कर्मी फंस गए हैं। उन्होंने 5 लोगों के रेस्क्यू किए जाने की जानकारी दी थी।  
 
पुलिस एवं जिला अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित आयुध फैक्टरी के ‘एलटीपी सेक्शन’ में सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट के समय एलटीपी सेक्शन में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे। 6 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से एक की मौत हो गई तथा अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सस्ता हुआ अमूल का दूध, जानिए क्या हैं नए दाम