सम्बंधित जानकारी
- लाडकी योजना को लेकर अजित पवार ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- वितरित धनराशि की किसी से वसूली नहीं की जाएगी
- महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू, 60 कौओं के बाद 4200 चूजों की मौत
- डिप्टी सीएम अजित पवार बोले, चाय बेचने वाले की वजह से हुआ जलगांव ट्रेन हादसा
- सैफ अली खान मामले में नीतेश राणे के बिगड़े बोल, कचरा हटा देना चाहिए
- जलगांव ट्रेन हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 13 हुई, 8 शवों की पहचान
संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर पलटवार, बोले महाराष्ट्र को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिंदे गुट के नेता एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान संजय राउत ने महाराष्ट्र को तीसरा उपमुख्यमंत्री आने के भी संकेत दिए हैं।
Maharashtra Politics : बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर शिवसेना के दोनों गुटों में जमकर सियासी घमासान मचा। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिंदे गुट के नेता एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान संजय राउत ने महाराष्ट्र को तीसरा उपमुख्यमंत्री आने के भी संकेत दिए हैं।
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन है एकनाथ शिंदे और उनका शिवसेना से क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि कल सोनू निगम का एक ऑरकेस्ट्रा था, जिसे लाखों रुपए देकर बुलाया गया था और लाइव शो किया गया था, जिसके कारण वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इसी पर नेताओं के भाषण भी हो गए।
उन्होंने कहा कि ये लाचार लोग है, डरपोक और कमजोर लोग है, जो ईडी के डर से पार्टी छोड़ कर भाग गए। मोदी और शाह एकनाथ शिंदे को भी नहीं छोड़ेंगे।
राउत ने शिंदे पर पलटवार करते हुए कहा कि आप अपना पैंट संभालिए। आपके पैंट का नाड़ा दिल्ली वालों के हाथों में एक बार उन्होंने नाड़ा खींच लिया तो आपकी इज्जत चली जाएगी। उल्लेखनीय है कि शिंदे ने एक बयान में कहा था कि उद्धव ठाकरे के बाजुओं में दम नहीं है।#WATCH | Mumbai | Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "...Maharashtra will get a third deputy CM soon. It will be someone from among them (Shiv Sena- Shinde)...Power comes and goes, but we are strongly standing on our feet here. " pic.twitter.com/uVfpV8MOcY
— ANI (@ANI) January 24, 2025
शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा। यह उनमें (शिवसेना- शिंदे) से कोई होगा…सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन हम यहां मजबूती से अपने पैरों पर खड़े हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
