1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. BJP remembers shivaji maharaj after landslide victory in maharashtra

महाराष्ट्र में बंपर जीत पर भाजपा ने इस तरह शिवाजी को किया याद

devendra fadnavis
Maharashtra Election Results : बृह्नमुंबई महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत से पार्टी में जश्न का माहौल है। इस अवसर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने शिवाजी महाराज को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जैसे शिवाजी की चतुरंगिणी सेना मन में उमंग धारण करके चलती थी, वैसे ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है। ALSO READ: भाजपा को 20 जनवरी को मिलेगा नया अध्यक्ष, अधिसूचना जारी
 
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, पहले बिहार में हमें सफलता मिली। इसके बाद केरल में भी कामयाबी मिली। अब महाराष्ट्र के नगर निगम में ये अभूतपूर्व सफलता निश्चित रूप से भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक राजनीति करने वाले लोगों को राज्य की जनता के करारा जवाब दिया है।
 
उन्होंने कहा कि आप सभी ने देखा है कि आज महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा और हमारे गठबंधन सहयोगियों के साथ महायुति ने शानदार सफलता हासिल की है। यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA के प्रति स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।
 
त्रिवेदी ने कहा कि आज देश के, एशिया के सबसे बड़े नगर निगम BMC चुनावों में जो अभूतपूर्व सफलता भाजपा-NDA-महायुति को मिली है, उसके लिए हम महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हैं। 
 
भाजपा सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र की भाषा में कहते हैं जय-जय महाराष्ट्र माझा। आज महाराष्ट्र की जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, इसके लिए विनम्रता से आभार। ये छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है। जैसे शिवाजी की चतुरंगिणी सेना मन में उमंग धारण करके चलती थी, वैसे ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है।
 
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा कि अभी शुरुआती माहौल बन गया। भाजपा और उसका गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में लोग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काम पर मुहर लगा रहे हैं। अब महाराष्ट्र में तय हो गया है कि जो कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा, उसका डूबना तय है।
 
गौरतलब है कि मुंबई, पुणे, नागपुर, ठाणे समेत महाराष्‍ट्र के अधिकांश नगर निकायों पर भाजपा गठबंधन को भारी जीत मिल मिली हैं। मुंबई में पहली बार भाजपा का महापौर बनेगा। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गोरखनाथ मंदिर में मुख्‍यमंत्री योगी ने 200 लोगों से की मुलाकात, समस्याएं सुन दिए निर्देश