ramcharitmanas

उद्धव ठाकरे की ताजपोशी आज, 2000 पुलिसकर्मी करेंगे शिवाजी पार्क की सुरक्षा

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (12:43 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार शाम को शपथ लेने जा रहे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इन सुरक्षा इंतजामों के तहत शिवाजी पार्क की सुरक्षा में कम से कम 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की ताजपोशी आज, कौन-कौन बनेगा मंत्री...
यह ऐतिहासिक स्थल गुरुवार शाम एक तरह से अभेद्य किले में तब्दील हो जाएगा, जहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल, दंगारोधी पुलिस, राज्य रिजर्व पुलिस बल, स्थानीय सशस्त्र पुलिस और बम निष्क्रिय दस्ते समेत विभिन्न सुरक्षा बल के कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
 
अधिकारी ने बताया कि दादर इलाके में स्थित विशाल मैदान की निगरानी के लिए श्वान दस्ते की भी तैनाती होगी तथा सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही कहा कि भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा तथा लोगों को किसी तरह का बैग या पानी की बोतल ले जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। पार्क के भीतर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाएगी।
ALSO READ: महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की गठबंधन सरकार कितने दिन चल पाएगी?
शिवसेना से जुड़े लोग शिवाजी पार्क से भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए हैं, क्योंकि यह वह स्थान है, जहां पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे अपनी दशहरा रैलियों को संबोधित करते थे। इस परंपरा को अब उनके बेटे उद्धव ठाकरे निभा रहे हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विनोय चौबे समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने समारोह के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की बुधवार को समीक्षा की।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

खजराना मंदिर के गर्भगृह से छेड़छाड़ या वास्‍तु दोष, इंदौर में बारिश के लिए कई टोटके

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

अगला लेख