1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Wall collapsed near Ujjain Mahakal temple, 2 dead, 2 injured

उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 की मौत, 2 घायल

Mahakaleshwa Temple
Wall collapsed near Ujjain Mahakal temple : उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) के गेट नंबर 4 के पास एक पुरानी दीवार के गिरने से मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। अपुष्ट जानकारी के अनुसार घायलों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भारी बारिश के कारण महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के पास महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार का मलबा गिरने के कई लोग उसके नीचे दब गए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किल आई। 
 
बारिश की वजह से गिरी दीवार : घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। दो घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बड़ा गणेश के पास के 8 फुट की पुरानी दीवार थी। दीवार के पास फूल और अन्य सामान बेचने वाले बैठते हैं। भारी बारिश के कारण यह दीवार भरभराकर गिर गई। इसके कारण यहां सभी लोग दीवार के मलबे में दब गए। 
 
मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद : जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह भारी बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिसके नीचे 4 लोग दब गए। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को इलाज के लिए 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एके पटेल ने बताया कि मृतकों की पहचान फरहीन (22) और अजय योगी (27) के रूप में हुई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
US Presidential Election : अमेरिका में चुनाव बाद हिंसा की चेतावनी, 6 जनवरी से भी बदतर होंगे हालात