1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Vaheeda Rahman gets national kishore samman in Mumbai

अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

Vaheeda Rahman
मुम्बई। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधो ने मंगलवार को मुंबई में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को उनके निवास पर जाकर उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान  - 2018 से अलंकृत किया।
 
संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने मुबंई में आज शाम वहीदा रहमान जी को उनके बांद्रा (पश्चिम) स्थित निवास पर जाकर सम्मान स्वरूप दो लाख रुपए, शाल-श्रीफल और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग पंकज राग और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
 
संस्कृति विभाग मप्र शासन के निर्णायक मंडल ने वहीदा रहमान को यह सम्मान देने का निर्णय सर्वसम्मति लिया था। वहीदा जी ने सम्मान के लिए मप्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशिष्ट वन्य जीवन और हरियाली के कारण मध्य प्रदेश उन्हें पसंद है।
 
उल्लेखनीय है कि वहीदा रहमान जी स्वास्थ्य ठीक न होने से बीते अक्टूबर माह में खंडवा में पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर हुए कार्यक्रम में शामिल न हो सकी थीं। किशोर कुमार सम्मान श्रेष्ठ अभिनय, गायन, निर्देशन आदि के लिए क्रमवार दिया जाता है।
 
किशोर कुमार सम्मान दिए जाने पर वहीदा रहमान की बेटी काष्वी भी काफी खुश नजर आईं। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने वहीदा रहमान को  उनकी जन्म वर्षगांठ की बधाई भी दी.कल तीन फरवरी को वहीदा जी की जन्म वर्षगांठ थी।
 
संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने मुंबई में आज जब बांद्रा (पश्चिम) स्थित निवास पर जाकर सम्मान दिया तब गेलेक्सी स्थित उनके निवास में उनके निकट परिजन भी मौजूद थे।
अगला लेख
CAA के विरोध में युवाओं के शामिल होने पर अलर्ट हुआ संघ, युवाओं को संघ से जोड़ने पर मंथन !