1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Unique cricket tournament with dhoti and kurta in Bhopal

भोपाल में धोती कुर्ता वाला अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट, संस्कृत मेंं कमेंट्री और अंपायरिंग

विजेता टीम को 21 हजार की राशि के साथ कुंभ जाने का मिलेगा मौका

Unique cricket tournament with dhoti and kurta in Bhopal
भोपाल। राजधानी भोपाल के अंकुर खेल मैदान पर सोमवार से धोती कुर्ता में अनूठी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ प्रदेश सरकार के खेल मंत्री विश्वास सांरग ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विश्वास सांरग ने बल्ले पर अपने हाथ अजमाएं। 

महर्षि महेश योगी क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने वाले खिलाड़ी कर्मकाडी ब्राह्मण है जो धोती कुर्ता में क्रिकेट खेल रहे हैं। जहां मैदान पर वैदिक ब्राह्मण धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेल रहे हैं तो दूसरी और मैच की पूरी कामेंट्री भी संस्कृत भाषा में ही की जा रही है। वहीं हर मैच में संस्कृत भाषा में अंपायरिंग की जा रही है। 

आज की युवा पीढ़ी में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और लोगों में क्रिकेट के माध्यम से संस्कृत को लेकर रूचि बढ़ाई जाएं और बच्चे भी संस्कृत को लेकर उत्साहित हों इसके लिए परशुराम कल्याण बोर्ड महर्षि महेश योगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करा रहा है। इसमें संस्कृत, वेदपाठी और कर्मकांडी ब्राम्हणों की टीमें मैदान में उतरी हैं। इसमें सभी वेदपाठी व कर्मकांडी खिलाड़ियों की भारतीय पारंपरिक वेश-भूषा धोती-कुर्ता है और कॉमेंट्री संस्कृत में होती है और उत्साहवर्धन करने वाले संस्कृत संस्थानों के दर्शक संस्कृत में ही उत्साहवर्धन करते हैं।

प्रतियोगिता में आज पहले आचार्य पाणिग्राही और श्री लक्ष्मीनारायण गुरुकुलम्, नीलकंठ एकादश और महर्षि वशिष्ट, आवन गुरुकुलं और मां वैष्णो गुरुकुलम्, गांधी नगर और महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के बीच मैच हुए। वहीं 7 जनवरी को गुफा मंदिर और नीरज रेवांचल एकादश, विश्वनाथ एकादश और भवभूति एकादश संस्थान, बाहुबली एकादश और महर्षि एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 9 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ विजेता  टीक को प्रयागराज कुंभ भी भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
गुजरात में मिला HMPV का पहला केस, 2 माह का शिशु संक्रमित, सरकार ने कहा- लोग घबराएं नहीं