1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Umaria Collector removes AC from his office, installed in NRC

वाह कलेक्टर साहब, अपना AC निकालकर कुपोषित बच्चों के लिए लगाया

Umaria Collector
भोपाल। नकारात्मक खबरों के दौर में ऐसे समाचार कम ही देखने को मिलते हैं। ताजा मामले में मध्यप्रदेश के उमरिया कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने अनूठा उदाहरण पेश किया है। 
 
दरअसल, उमरिया जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्रों (NRC) में गर्मी के चलते कुपोषित बच्चे बेहाल थे। हालांकि कलेक्टर ने इन केन्द्रों में AC लगाने निर्देश जारी कर दिए थे, लेकिन AC लगाने में देरी हो रही थी। 
 
ऐसी स्थिति में कलेक्टर सोमवंशी ने तत्काल निर्णय लेते हुए अपने चैंबर और ऑफिस हॉल के ऐसी निकालकल पुनर्वास केन्द्रों में लगाने के आदेश जारी कर दिए। उल्लेखनीय है उमरिया प्रदेश सर्वाधिक गर्म जिलों में से एक है। 
गुरुवार को उमरिया में तापमान 45.8 डिग्री था, जबकि बुधवार को 45 डिग्री था। भारी गर्मी के चलते आम आदमी को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। इसके चलते बाजार और सड़कें सूनी हैं। इलाके में जलस्रोत भी सूख रहे हैं। कलेक्टर की इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली है। 
अगला लेख
बाप ने लिया था 10 हजार का कर्ज, जालिमों ने बेटी को मार डाला, बॉलीवुड में भी गुस्सा