1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Stampede before Pradeep Mishra Kavad Yatra in Kubereshwar Dham, 2 women died

कुबेरेश्वर धाम में प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा से पहले भगदड़, 2 महिलाओं की मौत

Stampede at Kubereshwar Dham
Stampede at Kubereshwar Dham: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार सुबह मची भगदड़ में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार 6 अगस्त को पंडित मिश्रा द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जानी थी। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे थे। कुबेरेश्वर धाम में इससे पहले भी रुद्राक्ष बांटने के दौरान भगदड़ हो चुकी है।
 
 इंदौर-भोपाल हाइवे पर जाम : एक जानकारी के मुताबिक कावड़ यात्रा से पहले सीवन नदी घाट से कुबेश्वर धाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इंदौर-भोपाल हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई है। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर के समय कुबेरेश्वर धाम परिसर में भीड़ और गर्मी के कारण कुछ श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो गई। मृत महिलाओं की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
 
2023 में भी मची थी भगदड़ : कुबेरेश्वर धाम में इससे पहले 16 फरवरी साल 2023 में रुद्राक्ष वितरण के दौरान भी भगदड़ मची थी। उस समय भी एक प्रौढ़ महिला की मौत हो गई थी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन को रुद्राक्ष महोत्सव रोकना पड़ा था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
स्पाइसजेट बॉयकॉट हुआ ट्रेंड, शौर्यचक्र विजेता मेजर ने खोला स्पाइसजेट के स्टाफ की हरकतों का चिट्‍ठा