1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Shivraj's minister Sisodia infected Corona for the second time in the third wave

शिवराज के मंत्री सिसोदिया तीसरी लहर में दूसरी बार Corona संक्रमित

कोरोनावायरस
भोपाल। कोरोनावायरस की तीसरी लहर में ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण संक्रमण की गति काफी तीव्र होने के कारण बड़े-बड़े दिग्गज कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इस बीच, शिवराज‍ सिंह चौहान के मंत्री महेन्द्र‍ सिंह सिसोदिया तीसरी लहर में ही दूसरी बार संक्रमित हो गए हैं। 
 
मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार पंचायत मंत्री सिसोदिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सिसोदिया तीसरी लहर में दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। सिसोदिया अभी 15 दिन पहले ही संक्रमित हुए थे। इसके बाद ठीक होकर वह बाहर आ गए थे।
 
दूसरी ओर, मध्यप्रदेश में कोरोना से 24 घंटे में 5 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। राज्य में 7 हजार 597 नए केस आए हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 43 हजार 973 हो गई है।
अगला लेख
अमित पालेकर होंगे गोवे के सीएम उम्मीदवार