सम्बंधित जानकारी
- वर्ष 2020 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान, देखिए पूरी सूची
- गांधीजी का 'अहिंसा मंत्र' याद रखें देश के युवा : रामनाथ कोविंद
- भारतीय मिसाइल का गलती से शिकार बने थे वायुसेना के 2 पायलट, मिला वीरता पुरस्कार
- CBI अधिकारी ने दीवार फांद कर चिदंबरम को किया था गिरफ्तार, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
- अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जॉर्ज फर्नांडीज मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, पर्रिकर को मिला पद्मभूषण
वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण
इंदौर। 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर (नईदुनिया परिसर) में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर वेबदुनिया-डायस्पार्क कर्मचारियों की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी ने ध्वजारोहण किया। झंडावंदन से पहले सुरक्षाकर्मियों के समूह ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
झंडावंदन कार्यक्रम में वेबदुनिया-डायस्पार्क के संस्थापक चेयरमैन और सीईओ विनय छजलानी, किशोर भुराड़िया, वेबदुनिया के वाइस प्रेसीडेंट (एचआर) स्वप्निल जैन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
