सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान-2 का आगाज, राज्य टीकाकरण अधिकारी से जानें आपके हर सवाल का जवाब
- महंगाई कांग्रेस की मानसिकता का फोकट का प्रोपेगेंडा, BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बेतुका बयान
- मध्यप्रदेश में PFI पर बैन लगाने की तैयारी, इंदौर युवक की पिटाई मामले में आया था नाम
- इंदौर में मॉब लिंचिंग की कोशिश,चूड़ी बेचने वाले युवक की भीड़ ने की पिटाई, गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा
- कल्याण सिंह के जाने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत: शिवराज सिंह चौहान
इंदौर में कांग्रेस की रैली पर पुलिस ने वाटर कैनन के बाद किया लाठीचार्ज, आयोजनों को अनुमति देने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार को कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया।
धार्मिक आयोजनों को अनुमति देने के मामले में मौन रैली की शक्ल में राजवाड़ा से कलेक्टोरेट पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कलेक्ट्रेट के बाहर उग्र भीड़ जब बैरिकेड्स तोड कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने इन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का भी उपयोग किया।
रैली में शामिल होने के लिए राजवाड़ा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। यहां से पूर्व मंत्री और इंदौर के प्रभारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।
कलेक्ट्रेट के पहले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस पर पहले पुलिस ने पहले हल्का लाठीचार्ज किया। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर वाटर केनन से उन्हें खदेड़ दिया।
