1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. PM Modi on madhya pradesh foundation day

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है राज्य

narendra modi
Madhya Pradesh foundation day : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विकास की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है और ‘अमृत काल’ में देश के संकल्पों को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
 
मध्य प्रदेश बुधवार को अपना 68वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्यों के पुनर्गठन के बाद एक नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया। इस महीने के अंत में मप्र विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके कारण राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मध्य प्रदेश परिवार के सभी सदस्यों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विकास की नित नयी ऊंचाइयों को छू रहा हमारा मध्य प्रदेश अमृत काल में देश के संकल्पों को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।'
 
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होंगे। चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी।
अगला लेख
मराठा आरक्षण आंदोलन: हिंसाग्रस्त बीड में अब तक 99 गिरफ्तार