1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mother-daughter attempted suicide, Yashodhara Raje Scindia

मंत्री के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Mother-daughter attempted suicide
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान एक मां-बेटी ने कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना से आजिज आकर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने मां-बेटी को बचाया। वहीं पुलिस का दावा है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।


खेलमंत्री तथा स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया बुधवार दोपहर बिजली बिल माफी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित करने पहुंची थीं। इसी दौरान कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत निवासरत महिला चंद्रप्रभा अपनी बेटी के साथ वहां पहुंच गई और कोतवाली पुलिस पर कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने तथा रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाते हुए खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

महिला ने श्रीमती सिंधिया को बताया कि कोतवाली पुलिस ने उनके पुत्र विकास सिंह को दो दिन से पकड़ रखा है और उसे छोड़ने के लिए उससे कथित रूप से एक लाख रुपए मांग रहे हैं। मामले में शिवपुरी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जीडी शर्मा ने कहा कि युवक को झगड़े की शिकायत पर डायल 100 के कर्मचारी पकड़कर लाए थे। इस मामले में पूरी जांच के निर्देश मिले हैं, जिसके बाद ही पूरी बात सामने आएगी। (वार्ता)
अगला लेख
अमेरिकी महिला नौसैनिकों को मिली हेयर स्टाइल रखने की अनुमति