• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. American women naval, hair style
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (13:14 IST)

अमेरिकी महिला नौसैनिकों को मिली हेयर स्टाइल रखने की अनुमति

American women naval
प्रोविडेंस (अमेरिका)। अमेरिकी नौसेना अब नौसेना में कार्यरत महिलाओं को पोनीटेल रखने या अन्य तरह के हेयर स्टाइल बनाने की इजाजत देगा। इससे पहले महिलाओं के लिए खास तरह का हेयर स्टाइल निर्धारित था।


नौसेना अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने कहा कि यह कदम नौसेना को और समावेशी बनाता है। कई अश्वेत महिलाओं ने महिला सौंदर्य मानकों को बदलने का अनुरोध किया था। एक महिला नौसैनिक योमन फर्स्ट क्लास लाटोया जोन्स ने मंगलवार को रिचर्डसन के साथ फेसबुक लाइव के दौरान इस नई नीति की घोषणा की।

नए मानक बुधवार से प्रभावी हो गए। इसके अलावा लॉक हेयर स्टाइल या चोटी करने की भी इजाजत होगी। साथ ही महिलाएं वर्दी के साथ बड़े जूड़े भी बना सकती हैं और पोनीटेल चोटी भी रख सकती हैं। कैप्टन थुराया केंट ने इन बदलावों की सिफारिश की थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मंत्री के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास