• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mohan Yadav demanded an apology from Sonia Gandhi
Last Updated : शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (12:13 IST)

सोनिया गांधी की टिप्पणी अपमानजनक, CM यादव ने की माफी की मांग

सोनिया गांधी की टिप्पणी अपमानजनक, CM यादव ने की माफी की मांग - Mohan Yadav demanded an apology from Sonia Gandhi
Mohan Yadav News: कांग्रेस सांसद श्रीमती सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने भोपाल में कहा कि ये टिप्पणी अत्यंत अशोभनीय है और इसके लिए श्रीमती गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।ALSO READ: सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार
 
अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल देर रात अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के लिए कांग्रेस सांसद श्रीमती गांधी द्वारा की गई अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान, विशेषकर महिलाओं के सम्मान पर आघात और जनजातीय समाज के स्वाभिमान का अपमान है।ALSO READ: संसद में बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीसरे कार्यकाल में 3 गुना गति से काम, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास
 
आदिवासी समाज और पूरे देश से तुरंत माफी मांगें : मुख्यमंत्री ने कहा कि वे श्रीमती गांधी से मांग करते हैं कि वे अपने अमर्यादित शब्दों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, संपूर्ण आदिवासी समाज और पूरे देश से तुरंत माफी मांगें। संसद में कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर श्रीमती गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर देशभर में भाजपा नेताओं के बयान आए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बजट में निर्मला सीतारमण का बड़ा एलान, सस्ता होगा यह सामान