सम्बंधित जानकारी
- भाई शिवराज ने किया अनबोला, सोशल मीडिया पर छलका उमा का दर्द, कहा मार्च 2022 तक स्नेह के संबंंध बने रहे
- मध्यप्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसा, जज की मौत
- भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लोगो का विमोचन
- मध्यप्रदेश में लू की दस्तक, अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज
- कांग्रेस में 3 माह के भीतर होंगे संगठनात्मक चुनाव, कमलनाथ ने कहा- जी-23 नेताओं की सभी मांगें मानी गईं
मुर्गे ने जूठा कर दिया खाना, गुस्से में पति-पत्नी ने खाया जहर
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक मुर्गे के खाना जूठा कर देने पर एक परिवार में 2 भाइयों और उनकी पत्नियों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में छोटे भाई और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में र्भी कराया गया है।
कुछ दिन पहले देवरानी ने जो खाना बनाया था उसे जेठानी की मुर्गी ने जूठा कर दिया। उसने जब इसकी शिकायत अपनी जेठानी से की तो विवाद हो गया और उसने अपने पति के साथ जहर खा लिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस वजह से देवर देवरानी घर में अलग अकेले रहते थे।
