1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Major accident in JK Cement Factory in Panna

पन्ना में जेके सीमेंट फैक्टरी में बड़ा हादसा, 2 की मौत, 50 से अधिक घायल

Major accident in JK Cement Factory in Panna
भोपाल। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया है। फैक्टरी में निर्माणधीन छत की स्लैब गिरने से 2 मजदूरों  की  मौत होने की खबर है, वहीं 50 से अधिक घायल है। पनाना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा स्थित जेके सीमेंट प्लांट में आज सुबह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से की स्लैब बांध रहे थे. तभी अचानक स्लैब गिर गई, इसके नीचे कई मजदूर दब गए। हादसा होते ही फैक्टरी में हड़कंप मच गया। फैक्टरी प्रबंधन और प्रशासन की टीम राह और बचाव कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल दबे मजदूरों को निकालने का काम चल रहा है।

दर्दनाक हादसे में अभी तक दो की मौत और 50 से ज्यादा घायल होने की खबर है वहीं मृतकों का  आकंड़ा बढ़ सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि  पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में हुई दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली। मौके पर राहत-बचाव कार्य और पीड़ितों की सहायता हेतु प्रशासन तत्परता से जुटा है। उन्होंने कहा कि उनकी कलेक्टर से फोन पर बात हुई है और घायलों को हर संभव मदद की  जा रही है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
झारखंड में 6 cyber अपराधी गिरफ्तार, एआई का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे