सम्बंधित जानकारी
- खौफनाक, पुलिसकर्मियों ने बरपाया कहर, बेल्ट और डंडों से पीटा, निर्वस्त्र कर लगाया करंट
- इंदौर में 'स्पेशल 26', नियुक्त किए फर्जी आयकर अधिकारी, छापे भी मारे
- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR, EC ने बाबरी मस्जिद पर दिए बयान को माना आचार संहिता का उल्लंघन
- शर्मनाक... कचरा गाड़ी में अस्पताल पहुंचा महिला का शव
- मालवा में बारिश का कहर, 10 हजार बोरी गेहूं भीगा
मौसम अपडेट : MP में सफर कर रहे हैं तो सावधान, इन स्थानों पर जाने से बचें
भोपाल। मध्यप्रदेश में सूरज के तेवर दिन प्रतिदिन तीखे होते जा रहे हैं। राज्य के निमाड़ क्षेत्र में गरमी के मारे लोगों का हाल बेहाल है। अगर आप भी मध्यप्रदेश में सफर कर रहे हैं तो राज्य के खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और खंडवा क्षेत्र में जाने से बचें।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य में सबसे गर्म खरगोन रहा। यहां पर उच्चतम तापमान 46.5 डिग्री रहा। बुरहानपुर में 45.1 डिग्री, बड़वानी में 44.4 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा देवास और नीमच जिलों में 44 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में गर्मी के तेवर सख्त रहने की आशंका जताई है। मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान और गुजरात भी भीषण गर्मी की चपेट में है।
