Thu, 23 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh Home Minister Bhupendra Singh ill

गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए मुंबई पहुंचे

Madhya Pradesh
भोपाल। प्रदेश सरकार के गृह और परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार देर रात इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य अब ठीक है और वे शनिवार शाम तक भोपाल लौट आएंगे। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर कहा कि भूपेंद्र सिंह के स्वास्थ्य में सुधार का समाचार सुन संतुष्टि हुई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और दीर्घायु रहे।
 
उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले गृहमंत्री अपने निवास पर फिसल गए थे उस दौरान उनके सिर में भी हल्की चोट आई थी।
 
मुख्यंमत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'साथी भूपेन्द्र सिंह जी के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। ईश्वर से शीघ्र इनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। भूपेन्द्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
 
 
ये भी पढ़ें
भाजपा सांसद बोले, सवाल पूछो तो भड़क जाते हैं मोदी