1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh, Counting of Tigers, Tiger Reserve Park

मध्यप्रदेश में बाघों की गणना का प्रथम चरण शुरू

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में कल से बाघ गणना का प्रथम चरण शुरू हुआ। अगले 7 दिनों तक चलने वाले इस चरण में मांसाहारी और शाकाहारी प्राणियों की गिनती होगी। आधिकारिक जानकारी में आज यहां बताया गया कि इसमें वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं।


वन्यजीव की गणना 5 फरवरी से 26 मार्च तक 4 चरणों में होगी। राष्ट्रीय बाघ गणना में गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों के स्वयंसेवक और विशेषज्ञ भी भाग ले रहे हैं। स्वयंसेवकों को गणना के पूर्व प्रशिक्षित किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले 13 माह में मध्यप्रदेश में 32 बाघों की मौत हो चुकी है। इसमें एक जनवरी 2018 से अब तक छह बाघों की मौत भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच सहित छह टाइगर रिजर्व पार्क हैं। (भाषा) 
अगला लेख
मध्यप्रदेश में इस हफ्ते प्रदर्शित हो सकती है 'पद्मावत'