1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh : Congress MLA launches campaign against CAA and NPR

CAA/NPR के विरोध में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने शुरू किया 'कागज नहीं दिखाएंगे' आंदोलन

Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में नागरिकता कानून को लेकर अब विरोध सड़क पर दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के खुद CAA और NPR के विरोध में  आने के बाद भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने नागरिकता कानून को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम शुरु किया है। "सविधान बचाएंगे हम कागज नहीं दिखाएंगे" NO NRC, NO CAA, NO NPR  के स्लोगन लिख पोस्टरों को खुद कांग्रेस विधायक ने घरों पर चिपका कर अभियान की शुरुआत की।
 
ग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुहिम की शुरुआत करते हुए कहा कि आज से मध्यप्रदेश मे एक मुहिम चलाई जा रही जिसमें प्रत्येक घर पर यह स्लोगन लिखवाने की जनता से अपील की जाएगी। अभियान के तहत वार्डो एवं मोहल्लों में बैठक करके लोगों को नागरिकता कानून को लेकर जागरूक किया जाएगा।
 
अभियान के तहत पहले दिन कांग्रेस विधायक ने भोपाल के जहांगीराबाद में लोगों के घर-घर जाकर NO NRC,NO CAA के पोस्टर लगाए और लोगों से जनगणना के दौरान कागजात न दिखाने की अपील की।
 
कांग्रेस विधायक ने नागरिकता कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि आज देश की जनता के ऊपर जबरन कानून थोपा जा रहा हैं और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह लगातार जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज देश को गोडसे की विचारधारा से चलाने की कोशिश की जा रही है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
टेस्ट डेब्यू करेगा न्यूजीलैंड का धमाकेदार ऑलराउंडर काइल जेमीसन, बनेंगे 279वें कीवी क्रिकेटर