• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh : Congress MLA Bisahulal singh meet chief minister kamalnath
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : रविवार, 8 मार्च 2020 (21:36 IST)

‘गुमशुदा’ विधायक बिसाहूलाल सिंह ने सीएम कमलनाथ से की मुलाकात, बोले तीर्थ यात्रा पर था

‘गुमशुदा’ विधायक बिसाहूलाल सिंह ने सीएम कमलनाथ से की मुलाकात, बोले तीर्थ यात्रा पर था - Madhya Pradesh :  Congress MLA Bisahulal singh meet chief minister kamalnath
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार पर लगभग पिछले एक हफ्ते से जारी सस्पेंस अब खत्म होने लगा है। पार्टी से बागी तेवर दिखाने वाले कांग्रेस के विधायक अब एक-एक पर घर वापसी कर रहे है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक बिसाहूलाल सिंह जो पिछले 6 दिन से  बेंगलुरु में डेरा जमाए हुए थे वह रविवार को भोपाल लौट आए। कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के साथ बेंगलुरु से वाया इंदौर भोपाल लौटे बिसाहूलाल सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की।
 
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और वह पूरी तरह सरकार के साथ है। वहीं खुद को बंधक बनाए जाने की खबरों को नकारते हुए कहा कि वह दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा पर थे। पिछले दिनों टीटी नगर में अपनी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि वह गलतफहमी में परिजनों ने दर्ज करा दी थी। 
वहीं बिसाहूलाल सिंह की मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने दावा किया बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा का चेहरा बेनकाब कर दिया है। उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार गिराने का मास्टरमाइंड शिवराज को बताया। 
 
इस बीच राघौगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा पिछले डेढ़ साल में तीसरी बार है कि भाजपा ने सरकार को गिराने की कोशिश की है। 
 
बिसाहूलाल सिंह की मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पार्टी के सीनियर नेता सुरेश पचौरी,गृहमंत्री बाला बच्चन, मंत्री कमलेश्वर पटेल, तरुण भनोट, प्रदीप जायसवाल, सुरेंद्र सिंह बघेल समेत कई विधायक भी मौजूद थे। 
 
ये भी पढ़ें
मुख्यमंत्री कमलनाथ से फिर मिले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी, कहा सरकार बहुमत में