रविवार, 2 अप्रैल 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh: BJP victory in the municipal council elections
Written By Author विकास सिंह
पुनः संशोधित सोमवार, 8 अगस्त 2022 (17:34 IST)

निगम परिषद के चुनाव में BJP की जीत, वीडी शर्मा के गढ़ कटनी में जीती भाजपा,कमलनाथ के घर छिंदवाड़ा में कांग्रेस की हार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब निगम परिषद के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, कटनी सहित अधिकांश  नगर निगम में परिषद पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के संसदीय क्षेत्र कटनी मे निगम परिषद के चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। कटनी नगर निगम परिषद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनीष पाठक 30 वोटों से जीतकर अध्यक्ष बने। वोटिंग में भाजपा पार्षदों के अलावा अन्य पार्षदों ने भी मनीष पाठक का समर्थन किया। कटनी नगर निगम के साथ  जिले की तीनों नगर परिषद, कैमोर,विजयराघवगढ़ तथा बरही में भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव जीते।

वहीं भाजपा ने दावा किया है कि छिंदवाड़ा में कांग्रेस का तीनों नगर परिषद में सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा ने दावा किया कि तीनों नगर परिषद में चुनाव में कांग्रेस को प्रस्तावक तक नहीं मिले।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिदवाड़ा के चौरई में भाजपा के उम्मीदवार पूर्णिमा शरद जैन और अमरवाड़ा नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार प्रीति नितिन तिवारी की जीत हुई है। वहीं बिछुआ में भाजपा के रामचंद्र बोबडे एवं चांद परिषद भाजपा उम्मीदवार ठाकुर दान सिंह ने जीत हासिल की है। भाजपा का दावा है कि चौरई नगर पालिका परिषद में 18 साल बाद भाजपा ने अपना कब्जा किया है। वहीं नगर पंचायत लोधी खेड़ा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्चना वीरेंद्र जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। 
 
ये भी पढ़ें
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, 22 साल की महानायिका का देश के लिए बलिदान