सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट : कहीं राहत तो कहीं परेशानी बनी बारिश, मानसून की धीमी चाल ने बढ़ाई चिंता
- अगले 48 घंटे में मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून
- Weather Updates : कछुए की गति से बढ़ रहा है मानसून, डराने वाले मौसम विभाग के आंकड़े, 84 प्रतिशत उपसंभागों में बेहद कम बारिश
- मौसम अपडेट : यूपी, बिहार पहुंचा मानसून, आज से यहां गिरेगी राहत की बौछार
- एमपी में 28 जून तक दस्तक देगा मानसून, पूर्वी मध्यप्रदेश से करेगा एंट्री
Weather Updates: मानसून ने दी दस्तक, अगले 24-72 घंटों में पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय होगा
monsoon
मध्यप्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने 'वेबदुनिया' से बातचीत में प्रदेश में मानसून आने की पुष्टि करते हुए कहा कि अगले 24 से 72 घंटे के बीच मानसून के पूरे प्रदेश में एक्टिव हो जाने की संभावना है।
पीके साहा के मुताबिक इस बार मानसून सामान्य है और मानसून के प्रभाव के चलते ही छिंदवाड़ा, बैतूल, मंडला, इंदौर, खंडवा में लगातार बारिश हो रही है, वहीं अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के भोपाल पहुंचने की उम्मीद है।
किसानों को सलाह : लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सोमवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। 'वेबदुनिया' के जरिए पीके साहा ने किसानों को सलाह दी है कि 2-3 दिन के अंदर मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है और वह धान की रोपाई का काम शुरू कर सकते हैं।
