सम्बंधित जानकारी
- उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण
- मंदिर के बाहर लाउडस्पीकर बजाने पर विवाद, मेहसाणा में पीट-पीटकर हत्या
- UP: पिता ने शराब के नशे में किया बलात्कार, बेटी ने कर ली आत्महत्या
- भारत में कोरोना के 3,805 नए मामले, 20 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज
- घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, रिहा होते ही तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
MP: महिला को वकील ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लोग तमाशबीन बने रहे
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में ब्यौहारी कोर्ट परिसर में एक वकील ने सरेआम महिला की जमकर पिटाई की। वकील ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर भीड़ जुट गई और वह तमाशबीन बनकर खड़ी रही तथा किसी ने भी महिला की मदद नहीं की।
यह घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी कस्बे की है और ब्यौहारी सिविल कोर्ट में केस के सिलसिले में वकील और पीड़ित महिला के बीच के चेंबर में विवाद हुआ था। महिला एक केस के सिलसिले में वकील से मिलने आई थी और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वकील ने पीड़ित महिला को चेंबर से बाहर निकाला और फिर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मौके पर मौजूद एक शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
