एमपी के सीएम मोहन यादव के पिता का शिप्रा तट पर अंतिम संस्कार
उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) के पिता पूनम चंद यादव (Poonam Chand Yadav) का बुधवार को शिप्रा नदी के तट पर गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा मुख्यमंत्री के घर से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से होते हुए उज्जैन में नदी के तट पर पहुंची। पूनम चंद यादव के बड़े बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी।
अधिकारियों ने बताया कि 100 वर्षीय पूनम चंद यादव का मंगलवार शाम को निधन हो गया जो लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी फूलों से सजे ट्रक पर खड़े थे जिस पर पूनम चंद यादव का पार्थिव शरीर रखा गया था।
कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा तुलसी सिलावट मौजूद थे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें