1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Khajuraho film festival

खजुराहो फिल्मोत्सव में जूते-चप्पलों में सरस्वती वंदना

Khajuraho film festival
खजुराहो फिल्मोत्सव इस बार पूरी तरह फ्लॉप शो रहा। राज्य में सत्ता परिवर्तन का असर फिल्मोत्सव पर साफ नजर आया। 
 
फिल्मोत्सव के शुभारंभ के दौरान उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के दौरान अतिथियों ने जूते-चप्पल पहन रखे थे। 
 
शुभारंभ के समय खाली पड़ी कुर्सियों के बीच भावुक होकर भाषण देते रहे राजा बुंदेला और लगातार सत्ता परिवर्तन के साथ बजट न होने का हवाला देते हुए नजर आए। गौरतलब है कि भाजपा समर्थित राजा बुंदेला सत्ता के समय करोड़ों का बजट लाते थे और उसे अपने तरीके से खर्च करते थे।
 
भाजपा की सरकार के दौरान आयोजन का जोर-शोर से प्रचार होता था पर अब यह सब न होने से स्थानीय जनता भी आयोजन स्थल तक नहीं पहुंच रही है। हालांकि इस दौरान नृत्य-संगीत के कई कार्यक्रम हुए, लेकिन दर्शकों की कमी साफ नजर आई। 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण से भड़का चीन, अमेरिका को चेताया