1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Kamal Nath warn to Officers on urea crisis in mp

यूरिया संकट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ की अफसरों को खुली चेतावनी

Kamal Nath
भोपाल। मध्यप्रदेश में यूरिया संकट ने निपटने की कमान अब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद अपने हाथों में संभाल ली है। सूबे के कई जिलों में यूरिया के लिए किसानों के हंगामे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है।
 
इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि जल्द यूरिया संकट का समाधान होगा। उन्होंने सभी जिम्मेदार अफसरों को चेतावनी दी है कि वो किसानों की समस्या को शांतिपूर्वक तरीके से हल करें। अगर किसानों के खिलाफ किसी भी प्रकार का बल प्रयोग किया जाएगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर किसानों को भरोसा दिलाया है कि 'प्रदेश में शीघ्र हल होगा यूरिया का संकट। किसान भाई परेशान ना हो। सतत प्रयासों से पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित।
 
यूरिया लेने के लिए आ रहे किसानो पर लाठियां बर्दाश्त नहीं। यह कमलनाथ की सरकार है, किसान हितैषी सरकार है। अधिकारी पुरानी मानसिकता बदलें...यह पुरानी सरकार नहीं, जहां किसानों के सीने पर गोलियां तक दागी गईं। क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने न दें लेकिन किसानों का दमन बर्दाश्त नहीं। मेरी सभी ज़िम्मेदारों को खुली चेतावनी'।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ के ये ट्वीट ऐसे समय आया है जब सूबे के कई जिलों में यूरिया का संकट गहरा गया है और परेशान किसान यूरिया पाने के लिए लंबी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा रहा है। कमलनाथ ने जहां एक ओर अफसरों को चेतावनी दी है, पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार पर तंज भी कसा है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
गडकरी ने कहा- नेहरू कहते थे, भारत का हर व्यक्ति देश के लिए समस्या है...