1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Jyotiraditya Scindia retaliated against Congress over property

मैं तो जन्म से ही ‘महाराज’ हूं,नए-नए बने महाराजा दें जवाब: ज्योतिरादित्य सिंधिया

मेरी संपत्ति 300 साल पुरानी : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia
भोपाल। मध्यप्रदेश के उपचुनाव की जंग में लगातार कांग्रेस के निशाने पर रह रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तगड़ा पलटवार किया है। अपनी संपत्ति को लेकर कांग्रेस के लगातार हमलों के बाद आज सिंधिया ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बोलते हुए कहा कि “मेरे परिवार की यह संपत्ति 300 साल पुरानी है और सवाल तो मैं उन लोगों से करना चाहता हूं, जो नए-नए महराजा बने हुए हैं। इसके आगे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं एक परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं तो इसमे गलत क्या है।
 

दरअसल ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट के द्वारा जमीन अपने नाम कराए जाने को लेकर लगातार कांग्रेस  ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर है। लंबे समय से इन आरोपों से घिरे भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस में तो नए महाराज पैदा हो गए हैं।
 ALSO READ: Inside story: मध्यप्रदेश उपचुनाव में वर्चुअल प्रचार पर भारी वायरल वीडियो की सियासत
दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब से कांग्रेस छोड़ी है तब से ही कांग्रेस के नेता सिंधिया को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी जिसके बाद अब कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने सिंधिया खुद मैदान में उतरे है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
IPL 2020 : KKR के खिलाफ KXIP को डेथ ओवरों में इस बड़ी बात की चिंता....