बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. जगदीश देवड़ा बोले, बजट में 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' पर सबसे अधिक जोर
Written By
Last Updated : मंगलवार, 2 मार्च 2021 (12:28 IST)

जगदीश देवड़ा बोले, बजट में 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' पर सबसे अधिक जोर

Jagdish Deora | जगदीश देवड़ा बोले, बजट में 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' पर सबसे अधिक जोर
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2021 22 के लिए मंगलवार को विधानसभा में पेश किए गए वार्षिक बजट में 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' पर सबसे अधिक जोर दिया गया है।
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि अर्जुन के लक्ष्य 'चिड़िया की आंख' की तरह राज्य सरकार का लक्ष्य 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' है और इसी के अनुरूप बजट प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत ढांचागत सुविधाओं के विकास और विस्तार पर सबसे अधिक जोर दिया गया है।
 
देवड़ा ने 'पेपरलेस बजट' की अवधारणा के तहत बजट भाषण पढ़ा। कोरोना संकटकाल से उभरने के प्रयास भी बजट प्रावधान में दिखाई दिए। बजट का आकार 2 लाख करोड़ रुपयों के पार है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
शारजाह से लखनऊ आ रहा था इंडिगो का विमान, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग