dharma sangrah
Fri, 28 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Indore, fierce heat, school till 12 o'clock,

इंदौर में ग्रीष्म का साम्राज्य, सभी स्कूल दोपहर 12 बजे तक

Indore
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भीषण गर्मी और तापमान में लगातार वृद्धि के कारण जिला प्रशासन ने जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय शाला, सीबीएसई एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए शाला संचालन का समय प्रात:काल से दोपहर 12 बजे तक नियत किया है।
   
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां इस आशय की जानकारी दी। कलेक्टर पी.नरहरि द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोपहर 12 बजे के उपरांत किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएं। परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही संचालित होंगी। यह आदेश 1 अप्रैल, 2017 से आगामी आदेश तक प्रभावशील होगा। 
 
ये भी पढ़ें
सऊदी अरब में 29 भारतीय कामगारों को बचाया गया : सुषमा स्वराज