सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसी, चुनाव अभियान समितियों की घोषणा
- मंदसौर सामूहिक बलात्कार : पीड़ित बच्ची के फोटो खींचने वाली वरिष्ठ नर्स गिरफ्तार
- भोपाल में पहली बारिश से हाल बेहाल, मुख्य मार्गों पर लंबा जाम
- मंदसौर सामूहिक बलात्कार कांड : पुलिस को नहीं मिली पीड़ित बच्ची का बयान लेने की मंजूरी
- इंदौर हवाई अड्डे पर 70 यात्रियों का हंगामा, विमान के महिला स्टाफ पर धमकाने का आरोप
महंगी पड़ी छुट्टी, पेेट्रोल पंप मशीन से बांधकर हंटर से पीटा
होशंगाबाद। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बगैर बताए छुट्टी पर गए एक दलित युवक को उसके मालिक ने पेेट्रोल पंप मशीन से बांधकर कोड़ों (हंटर) से पीटा। दबंग मालिक ने युवक की पिटाई का वीडियो भी अपने मोबाईल पर बना लिया।
ग्राम रायपुर निवासी अजय अहिरवार पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसका एक्सिडेंट हो गया तो वह काम पर नहीं गया। एक दिन रात को पेट्रोल पंप से चिंटू साहू नामक युवक अजय को बुलाकर लाया। उसे आरोपी दीपक साहू और चिंटू साहू ने पेट्रोल पंप मशीन से रस्सी से बांध दिया। उसके बाद अजय पर हंटर बरसाना शुरू कर दिए।
दोनों दबंगोंं ने करीब दस मिनट में दलित अजय पर सौ से अधिक हंटर बरसाए। पीड़ित अजय किसी तरह दबंगों से बचकर भाग कर अपने रिश्तेदारों के यहां ग्राम पवारखेड़ा चला गया। वहां से आकर उसने देहात थाणे में रिपोर्ट दर्ज कराई।
वीडियो मिलते ही पुलिस ने आरोपियों चिंटू साहू और दीपक साहू पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
