1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Helmet to grooms in Chhindwara

विवाह सम्मेलन में दूल्हों को उपहार में बांटे हेलमेट

Helmet
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में आयोजित विवाह सम्मेलन में आए दूल्हों को सुरक्षा के लिहाज से उन्हें उपहार के रूप में हेलमेट दिए गए हैं।
 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शहर के दशहरा मैदान में बुधवार को विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें 304 जोड़े विवाह के लिए आए थे।
 
नगर निगम द्वारा एक नई पहल की शुरुआत करते हुए दूल्हों को उपहार के रूप में हेलमेट दिए गए। बताया गया है कि जिले में दोपहिया वाहनों से सड़क दुर्घटना का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। इसमें मौतों का आंकड़ा भी चिंताजनक है।
 
इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने नवविवाहित युवाओं को हेलमेट उपहार में दिए। सामूहिक विवाह समारोह में 53 अंतरजातीय, 18 बौद्ध, 4 मुस्लिम और 4 पुनर्विवाह भी हुए हैं। (वार्ता)