1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. hand pump spewing water and fire together

हैंडपंप उगल रहा आग और पानी एकसाथ, देखने को उमड़ पड़ी भीड़

hand pump
छतरपुर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक हैंडपंप से पानी और आग दोनों निकल रहे हैं। यहां पानी के लिए खोदा गया हैंडपंप पानी और आग एक साथ उगल रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा सकता है कि कैसे हैंडपंप से आग पानी के साथ धूं-धूं कर निकल रही है। वहीं इस अजीबोगरीब घटना की खबर फैलते ही लोग इस नजारे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
 
इस बीच कई लोग इस नजारे को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। घटना जिला मुख्यालय के बकस्वाहा नगर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित कछार गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव में 2 हैंडपंप हैं जहां से पानी भरा जाता है। लेकिन इसमें से एक हैंडपंप में अचानक आग लग जाने से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। हालांकि, इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दे दी है।(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)
अगला लेख
Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 10,256 नए मामले, 90,707 मरीज उपचाराधीन