1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. first meeting of cow cabinet in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में गौ कैबिनेट की पहली बैठक, शिवराज ने दी गोपाष्‍टमी दी बधाई

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गाय और गौ धन पर आधारित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए प्रदेश सरकार की नवगठित गौ कैबिनेट की पहली बैठक रविवार को यहां शुरू हुई।

एक सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां अपने निवास पर ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए भगवान कृष्ण और गायों को समर्पित गोपाष्टमी के पर्व पर बैठक में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने गत बुधवार को मध्य प्रदेश में गौ वंश की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए एक अलग कैबिनेट स्थापित करने की घोषणा की थी।

उन्होंने बताया कि गायों के लिए स्थापित यह देश का पहला निकाय है। इसमें प्रदेश के पशुपालन, वन, पंचायत और ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग के मंत्री शामिल किये गए हैं। (भाषा)
अगला लेख
इंदौर में 34,104 लोगों ने कोरोना को हराया, 8 माह में मात्र 5% लोगों ने डोनेट किया प्लाज्मा