सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका गांधी पर जानकारी छिपाने का आरोप, केरल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
- राहुल गांधी ने EC पूछा सवाल, हरियाणा महाराष्ट्र की मतदाता सूची से जुड़े डेटा कब तक सौंपेगा निर्वाचन आयोग
- संजय राउत ने उठाया सवाल, BJP को राहुल के EC से पूछे गए सवाल का जवाब क्यों देना चाहिए
- मोदी के 11 साल पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा केंद्र सरकार वर्तमान छोड़ 2047 के सपने बेच रही
- देश को छोटा दिखाने का अपकर्म न करें
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, जिला अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर टकराव
भोपाल। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों भोपाल में पार्टी के संगठन सृजन अभियान के शुभारंभ के मौले पर भले ही अपने भोपाल दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया हो लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी एक बानगी मंगलवार को राजधानी में ही देखने को मिली, जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर रायशुमारी चल रही थी। दरअसल कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को राजधानी के एक निजी रेस्टोरेंट में बैठक चल रही थी इस दौरान पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। यह पूरा घटनाक्रम एआईसीसी के पर्यवेक्षक के सामने हुआ।
मंगलवार को एआईसीसी पर्यवेक्षक यशोमति ठाकुर और पार्टी के सीनियर नेता विधानसभा स्तर पर बैठकें कर जिलाध्यक्ष के दावेदारों से चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और कांग्रेस नेता साजिद अली के समर्थकों के बीच पहले बहस हुई फिर देखते ही देखते हाथपाई शुरु हो गई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता साजिद अली के समर्थक दानिश बेग के साथ विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने पहले धक्कामुक्की की फिर जमकर मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एमपी नगर थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिए।
भाजपा ने कसा तंज- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता आशीष उषा अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए विपक्षी दल पर निशाना साधा है। उन्हों लिखा कि कांग्रेस की बैठक या कुश्ती प्रतियोगिता? भोपाल में कांग्रेस का संगठन सृजन अब संघर्ष सृजन बन गया है। जिला कांग्रेस की बैठक में आरिफ मसूद और साजिद अली के समर्थकों के बीच बहस नहीं, सीधे मारपीट हुई। आरोप लगा कि साजिद अली ने चुनाव में BJP का समर्थन किया जवाब मिला, "बैठक में देशभक्तों की जरूरत नहीं।" फिर क्या था बहस, धक्का-मुक्की और कुर्सियाँ चलने लगीं! अब समझ आया कि कांग्रेस में मन की बात नहीं, मुक्कों की बात होती है। अगली बैठक में डॉक्टर आएंगे या पुलिस? इंतज़ार कीजिए...कांग्रेस की बैठक या कुश्ती प्रतियोगिता?
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) June 17, 2025
भोपाल में कांग्रेस का संगठन सृजन अब संघर्ष सृजन बन गया है।
जिला कांग्रेस की बैठक में आरिफ मसूद और साजिद अली के समर्थकों के बीच बहस नहीं, सीधे मारपीट हुई।
आरोप लगा कि साजिद अली ने चुनाव में BJP का समर्थन किया — जवाब मिला, "बैठक में… pic.twitter.com/YbHFP0pgvo
