बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Expansion of Dr. Mohan Yadav cabinet in Madhya Pradesh
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : सोमवार, 25 दिसंबर 2023 (16:00 IST)

MP में डॉ. मोहन यादव मंत्रिपरिषद में 18 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्यमंत्री ने ली शपथ

Dr. Mohan Yadav cabinet expansion
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो गया है। आज राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों  को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिपरिषद में 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 6 विधायकों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और चार विधायकों ने राज्यमंत्री की शपथ ली। राज्यमंत्री बनाएंगे चारों विधायक पहली बार के विधायक है। वहीं पिछली शिवराज कैबिनेट में शामिल 6 चेहरों को ही मोहन यादव कैबिनेट मेंं जगह मिल  सकी।

कैबिनेट मंत्री- भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह,राव उदय प्रताप सिंह, विजय शाह, तुलसी सिलावट,प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सांरग,नारायण सिंह कुशवाह, एंदल सिंह कंसाना, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, निर्मला भूरिया  इंदर सिंह परमार,नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण पवार ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

राज्यमंत्री –वहीं डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
ये भी पढ़ें
मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ