सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान के भोलारी एयरवेज को जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने किया तबाह, जानिए इसकी अनूठी खूबियां
- भुज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ, ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के माथे पर खतरे की लाल लकीर
- हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी
- MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर
- Ceasefire को लेकर भारत और पाक के DGMO ने की बात, Pakistan के विदेश मंत्री डार ने किया यह दावा
ऑपरेशन सिंदूर पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, कहा देश की सेना और सैनिक मोदी के चऱणों में नतमस्तक
भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान देने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वह देश की सेना और सैनिकों का अपमान करते नजर आ रहे है। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है।
दरअसल उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार को जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की आतंकियों को तबाह करने के लिए पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरे देश की सेना भी प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए कहा कि हमें प्रधानमंत्री जितनी तारीफ की जाए कम है।'देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं'
— Congress (@INCIndia) May 16, 2025
• ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है।
जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है।
ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक… pic.twitter.com/uQmrj40qnj
जगदीश देवड़ा ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को जिस तरह धर्म पूछकर चुन-चुनकर महिलाओ और बच्चों को सामने गोली मारी गई, उस दिन से पूरे देश के लोगों के दिमाग में बहुत तनाव था कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन आतंकवादियों ने माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम किया और जिन्होंने आतंकवादियों को पाला उनको नेस्तानबूत नहीं कर देंगे तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देना चाहेंगे और पूरा देश और देश की सेना और सैनिक, उनके चरणों में नतमस्तक है। पूरा देश में उनके चरणों में नतमस्तक है जो उन्होंने जवाब दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने उपस्थित लोगों से तालियां भी बजवाई।
