1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Cousin kept on raping minor with 4 friends for 8 months

चचेरा भाई 4 दोस्तों के साथ 8 माह तक करता रहा नाबालिग से दुष्कर्म, लड़की गर्भवती हुई और फिर...

rape
मध्यप्रदेश के अशोक नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक अपनी ही चचेरी बहन से अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई, लेकिन जन्म के बाद उसके शिशु को कुएं में फेंक दिया गया।
 
पुलिस के मुताबिक मामला अशोकनगर जिले के एक गांव का है, जहां अकेली रह रही एक नाबालिग को उसके ही चचेरे भाई ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसने अपने 4 दोस्तों को भी बुलाया। उन्होंने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि लड़की अकेली ही घर पर रहती थी, क्योंकि उसके पिता बाहर काम करते थे, जबकि उसकी मां की मौत कुछ समय पहले हो चुकी थी। 
 
जानकारी के मुताबिक लड़का अपनी चचेरी बहन के पास आता रहता था। इसी बीच एक दिन मौका पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही बाद 4 और दोस्तों को बुलाया। इन चारों ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। ये सभी लोग नाबालिग के साथ 8 महीने तक दुष्कर्म करते रहे। 
 
गर्भ गिराने की कोशिश : इसी बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। आरोपियों ने दवाई देकर उसका गर्भ गिराने की भी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। कुछ समय पश्चात लड़की ने एक ‍प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया, जिसे कुए में फेंक दिया गया। बच्चे को कुएं में फेंकने के आरोप में 14 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद जुबेनाइल होम भेज दिया गया। 
 
पूछताछ के दौरान जब लड़की ने अपनी कहानी बताई तो सुनकर सभी लोग दंग रह गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2020 से मई 2021 के बीच उसके साथ लगातार बलात्कार होता रहा। 
अगला लेख
मॉडर्न बाइक से हेलमेट लगाए हरिद्वार के पतंजलि पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव